Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार टेंडर घोटाले में बड़ा एक्शन, दो IAS अधिकारियों पर FIR की तैयारी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

बिहार के चर्चित टेंडर घोटाले की जांच में बड़ा मोड़ आया है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने IAS अधिकारियों योगेश कुमार सागर और अभिलाषा शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अनुमति राज्य सरकार से मांगी है।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ED) से प्राप्त दस्तावेजों और जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। दोनों अधिकारियों को पहले ही इस मामले में निलंबित किया जा चुका है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जांच एजेंसियां सहरसा नगर निगम समेत कई स्थानों पर टेंडर से जुड़ी फाइलों और दस्तावेजों की गहन जांच कर रही हैं। हालिया छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिन्हें जांच में अहम सबूत माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि करीब 15 कंपनियां ED की रडार पर हैं और उनकी भूमिका की पड़ताल जारी है। आरोप है कि इन कंपनियों को नियमों की अनदेखी कर बड़े सरकारी ठेके आवंटित किए गए। जांच में कुछ कंपनियों के कथित तौर पर ठेकेदार रिशु श्री से जुड़े होने के संकेत भी मिले हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930