Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार के सुपौल में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग, सीने में फंसी गोली ऑपरेशन कर निकाली गई

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सुपौल, 21 जुलाई । जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के झिरका नहर वार्ड संख्या-12 के समीप मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक से जा रहे एक युवक पर बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली युवक के सीने में लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घात लगाकर किया गया हमला

घायल युवक की पहचान गौरवगढ़ निवासी भूमि यादव के 22 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रंजीत अपने मामा रामानंद यादव के घर झिरका आया हुआ था और मंगलवार सुबह घर लौटने के दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अस्पताल में चला ऑपरेशन

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, किशनपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सुपौल रेफर कर दिया। वहां भी हालत गंभीर रहने पर परिजन उसे शहर के एक निजी ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन कर उसके सीने में फंसी गोली सफलतापूर्वक निकाल दी। फिलहाल उसकी स्थिति पर लगातार चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इलाके में दहशत

दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031