सूर्या की ‘करप्पू’ के सामने फीकी पड़ी ‘पति पत्नी और वो दो’

Share

–आयुष्मान की फिल्म की कमाई में सोमवार को गिरावट, ‘करप्पू’ 100 करोड़ क्लब के करीब

आयुष्मान खुराना की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म पति पत्नी और वो दो ने शुरुआती वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन कारोबारी दिनों की शुरुआत के साथ इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को सिर्फ 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

पहले वीकेंड में दिखी अच्छी पकड़

फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 5.75 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि सोमवार को कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। चार दिनों में फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 20.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

‘चांद मेरा दिल’ से बढ़ सकती है मुश्किल

ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में फिल्म की राह और मुश्किल हो सकती है। अगले हफ्ते अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की रोमांटिक फिल्म चांद मेरा दिल सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल सकता है।

‘करप्पू’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम

दूसरी ओर सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म करप्पू बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है।

फिल्म ने चौथे दिन 16.54 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 82.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म अब तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

‘आखिरी सवाल’ की धीमी रफ्तार

वहीं संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म ने चौथे दिन सिर्फ 21 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही इसका कुल कलेक्शन 2.16 करोड़ रुपये हो गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31