Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का 38 वर्ष की आयु में निधन, राजनीतिक जगत में शोक

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

-लखनऊ में 38 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

लखनऊ, 13 मई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।

अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत

सूत्रों के अनुसार प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें बुधवार सुबह करीब 6 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों के मुताबिक अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

फिटनेस को लेकर रहते थे सजग

प्रतीक यादव फिटनेस के प्रति काफी गंभीर माने जाते थे और अक्सर जिम व हेल्थ एक्टिविटी को लेकर चर्चा में रहते थे। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव तथा उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे।

भाजपा नेता हैं पत्नी अपर्णा यादव

प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राजनीतिक गलियारों में शोक

प्रतीक यादव के निधन की खबर के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। परिवार के करीबी और समर्थक बड़ी संख्या में लखनऊ स्थित आवास पहुंच रहे हैं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031