Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मंत्री बनते ही एक्शन मोड में दिलीप जायसवाल, बिहार में भूमि सुधार व्यवस्था को तेज करने की तैयारी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना, 08 मई — डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने शुक्रवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पटना स्थित विभागीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संभाला पदभार

पदभार ग्रहण समारोह में विभाग के सचिव जय सिंह, भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के निदेशक सुहर्ष भगत, भू-अर्जन निदेशालय के निदेशक कमलेश कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इसके अलावा अपर सचिव आजीव वत्सराज, डॉ. महेंद्र पाल, संजय कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी मणिभूषण किशोर, नवाजिश अख्तर और आईटी मैनेजर आनंद शंकर भी उपस्थित रहे।

पारदर्शिता और त्वरित समाधान पर जोर

कार्यभार संभालने के बाद डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, भूमि संबंधी मामलों का त्वरित निष्पादन और आम लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनहितकारी बनाने की दिशा में प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930