पटना: राजधानी पटना में आज BPSC TRE 4 को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है। अभ्यर्थी सुबह 10:30 बजे से Patna College परिसर में जुटेंगे। बड़ी संख्या में छात्रों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, जिससे इलाके में हलचल बढ़ गई है।
अभ्यर्थियों की मुख्य मांग TRE 4 का विज्ञापन जल्द जारी करने और पूर्व की तरह सिर्फ एक परीक्षा आयोजित करने की है। छात्रों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में देरी और परीक्षा पैटर्न को लेकर लगातार असमंजस बना हुआ है, जिससे लाखों अभ्यर्थी प्रभावित हो रहे हैं।
यह आंदोलन छात्र नेता Dilip Kumar के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शन को लेकर अभ्यर्थियों में सरकार और BPSC के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है।
प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड में है और कॉलेज परिसर व आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।






