बिहार: बजट सत्र में ऊर्जा मंत्री का आश्वासन, पुराने बिजली बिल के ब्याज की होगी माफी

Share

पटना: बिहार विधानसभा में गुरुवार को ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ध्यानकर्षण के दौरान सत्ता पक्ष के कई सदस्यों द्वारा बिजली बिल पर लग रहे चक्रवृद्धि ब्याज माफ करने की मांग की। बिजेंद्र यादव ने चक्रवृद्धि ब्याज माफ करने को लेकर आश्वासन दिया है। जदयू विधायक शुभानंद मुकेश ने गरीबों के पुराने बिजली ब्याज को माफ कर मूल राशि को किस्तों में जमा करने की सुविधा की मांग की।

सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कहा कि नीतीश सरकार ने 125 यूनिट फ्री बिजली दी है लेकिन पुराने बिजली बिल के कारण गरीबों को इसकी सुविधा नहीं मिल रही है। उनके बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इस पर जबाव देते हुए ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है और बकाए के लिए किस्तों में राशि जमा करने की सहूलियत दी जा रही है। हालांकि एक साथ सभी बकाए को फ्री कर दिया जाय सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है। लोग बिजली जलाते हैं और बिल नहीं देते हैं तो ऐसे में मुश्किल है कि सरकार बिजली बिल माफ कर दे।

कई विधायकों की ओर से ब्याज माफ करने की मांग के बाद मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं के बकाए राशि में ब्याज का पैसा माफ करने के लिए सरकार विचार करेगी।

उल्लेखनीय है कि चुनावी घोषणा के अनुरूप बिहार में एक करोड़ 89 लाख बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट फ्री बिजली की सुविधा मिल रही है। बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल जीरो हो गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031