Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पटना सिविल कोर्ट को सातवीं बार मिली बम से उड़ाने की धमकी, टाउन डीएसपी ने की पुष्टि, पुलिस सतर्क

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना। पटना सिविल कोर्ट को गुरुवार सुबह ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद न्यायिक कामकाज को सुरक्षा कारणों से रोक दिया गया है। पूरे अदालत परिसर को खाली करवा कर तलाशी अभियान शुरू किया है। सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। हाल के दिनों में सातवीं बार पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

पुलिस ने एहतियात के तौर पर कोर्ट कॉम्प्लेक्स खाली करा लिया। न्यायिक कामकाज शुरू होने से पहले परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया है। टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने कहा कि तलाशी अभियान चल रहा है। सिक्योरिटी चेक पूरा होने के बाद दोपहर में न्यायिक कामकाज शुरू होगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हालांकि उन्होंने ई-मेल के संबंध में जानकारी नहीं दी है पर कहा कि संदिग्धों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। उन्होंने परिसर में उपस्थित सभी लोगों से शांत रहने की अपील की है। रंजन ने कहा कि कोर्ट कॉम्प्लेक्स के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। उधर, पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के एक मामले की सुनवाई को टाल दिया गया है। बार-बार मिल रही धमकी से अधिवक्ता गुस्से में हैं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031