बिहार में विकास की बारिश: सम्राट चौधरी ने की बड़ी घोषणाएं, लालू यादव को बताया ‘गब्बर सिंह’

Share

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीते तीन दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक साबित हुए हैं। एक ओर जहां राज्य में झमाझम बारिश हो रही है, वहीं दूसरी ओर विकास योजनाओं की भी बौछार जारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों का ज़िक्र करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

400 से बढ़ाकर 1100रुपए की गई पेंशन, हर पंचायत में बनेगा कन्या विवाह भवन

सम्राट चौधरी ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बड़ा फैसला लिया है। वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया गया है। यह निर्णय महिला संवाद और जमीनी फीडबैक के आधार पर लिया गया है। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि राज्य की हर पंचायत में कन्या विवाह भवन का निर्माण किया जाएगा। इन भवनों का संचालन जीविका की दीदियों द्वारा किया जाएगा और जीविका कर्मियों के मानदेय को भी दोगुना कर दिया गया है।

माता सीता की जन्मस्थली पर बनेगा भव्य मंदिर

राम मंदिर की तर्ज पर अब बिहार में माता सीता की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर निर्माण की योजना है। सम्राट चौधरी ने कहा कि यह मंदिर बिहार की सांस्कृतिक विरासत को विश्वपटल पर स्थापित करेगा। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार के पथ निर्माण के लिए 33,000 करोड़ रुपये की 52 योजनाएं स्वीकृत की हैं, बीते तीन दिनों में कई परियोजनाओं को धरातल पर उतारा गया है।

लालू यादव पर सीधा हमला – “बिहार के गब्बर सिंह”

प्रेस वार्ता के दौरान सम्राट चौधरी ने RJD और लालू यादव पर तीखा प्रहार करते हुए कहा लालू यादव बिहार की राजनीति के ‘गब्बर सिंह’ हैं। जब तक वे जिंदा हैं, लोगों में डर बना रहेगा। उन्होंने बिहार को लूटा और अपराध का माहौल खड़ा किया और कहा कि अब सएम आवास से न गोली चल रही है, न रंगदारी मांगी जा रही है। यह बदलाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में आया है। उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा अगर विकास देखना है तो पटना एयरपोर्ट, गंगा पथ, पटना-बक्सर रोड और मरीन ड्राइव जाकर देखिए।

बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट पर

राज्य में संभावित बाढ़ की स्थिति पर उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सभी ज़िलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को तैयारी के निर्देश दे दिए गए हैं, सरकार किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। अंत में सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को इंडस्ट्री हब बनाने के लिए जनता से एक मौका चाहिए। उन्होंने कहा हमने योजनाएं लागू कर दिखाया है, अब बिहार को नई ऊंचाई पर ले जाने का समय है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728