मंत्री के जनता दरबार में कांग्रेस पदाधिकारी ने लगाई गुहार, वर्षों से नहीं कट रही लगान रसीद

Share

RANCHI : राज्य में कांग्रेस जनता की समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय दिख रही है, पार्टी मुख्यालय में हर सप्ताह आयोजित होने वाले जनता दरबार में पार्टी कोटे के मंत्री आम लोगों की समस्याएं सुनते हैं और समाधान का प्रयास करते हैं। आयोजित दरबार में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कुल 49 आवेदनों पर सुनवाई की जिनमें स्वास्थ्य, जमीन और पारिवारिक विवादों से जुड़े मामले शामिल रहे। इस बार एक खास मामला खुद कांग्रेस पार्टी से जुड़े व्यक्ति का भी रहा, जिसने सरकारी उदासीनता की ओर ध्यान खींचा।

चार साल से लगान रसीद के लिए कांके अंचल का चक्कर लगा रहे कांग्रेस पदाधिकारी

महानगर कांग्रेस के कार्यालय प्रभारी ने जनता दरबार में अपनी व्यक्तिगत जमीन की लगान रसीद नहीं कटने की शिकायत मंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों से कांके अंचल कार्यालय का लगातार चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें रसीद नहीं मिल सकी है। उन्होंने बताया कि काम करवाने के लिए एक दलाल से भी संपर्क किया था लेकिन उससे भी कोई समाधान नहीं निकल सका, अब थक-हारकर मंत्री जी से गुहार लगाने आया हूं। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द रसीद निर्गत करने का निर्देश दिया और भरोसा दिलाया कि उन्हें जल्द न्याय मिलेगा।

तीन महीने के बच्चे की कस्टडी के लिए मां ने लगाई फरियाद

जनता दरबार में एक मानवीय मामला भी सामने आया, हिंदपीढ़ी निवासी इरम परवीन ने अपने तीन महीने के बच्चे की कस्टडी के लिए मंत्री से मदद मांगी। इरम ने बताया कि उनकी शादी जम्मू-कश्मीर के एक युवक से हुई थी, शादी के बाद बच्चा हुआ लेकिन पति द्वारा हिंसा और पैसे की मांग को लेकर परेशान होकर एक दिन वह बच्चा लेकर गायब हो गया। मंत्री ने इस मामले में भी उचित विभागों को कार्रवाई का निर्देश देने की बात कही।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728