Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची में मानसून की पहली बारिश से नगर निगम के दावे की हो रही पोल खुलने लगी, सड़कों पर ओवरफ्लो नालियां और जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

DESK : झारखंड की राजधानी रांची में 16 जून से मानसून ने दस्तक दी है, इसके बाद से हो रही रुक-रुक कर बारिश ने आम जनता की परेशानियां बढ़ा दी हैं। खासकर रांची नगर निगम के दावे इस बार पूरी तरह से धरे के धरे रह गए हैं, मानसून से पहले नगर निगम ने बार-बार दावा किया था कि बारिश के दौरान नालियों की सफाई कर दी गई है जिससे नालियां ओवरफ्लो नहीं करेंगी और सड़कों पर गंदा पानी नहीं भरेगा।

लेकिन 16 जून के बाद हुई बारिश ने निगम के दावों की पोल खोल दी है, रांची स्टेशन जाने वाली प्रमुख सड़कों पर नालियों का पानी बाहर निकलकर सड़कों पर बह रहा है जिससे आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं। खासकर बस स्टैंड के सामने की सड़क पर गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थिति में प्रशासन की कोई सक्रियता नजर नहीं आ रही है, लगातार बढ़ते जलभराव से न केवल यातायात बाधित हो रहा है बल्कि गंदे पानी से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31