रांची में बिल्डर की मनमानी जारी: परिवार की ज़मीन पर जबरदस्ती बहुमंजिला इमारत निर्माण, जान से मारने की भी मिली धमकी

Share

DESK : रांची से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक बिल्डर ने 4 डिसमिल ज़मीन पर परिवार के सिर्फ दो सदस्यों से जबरन दस्तखत लेकर बहुमंजिला इमारत का निर्माण शुरू कर दिया है। जबकि उक्त जमीन के कुल 9 मालिक हैं, जिन्होंने इस निर्माण के लिए कभी सहमति नहीं दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बिल्डर ने जमीन के असली मालिकों को जान से मारने तक की धमकी दी है, इसके साथ ही बिल्डर पर ज़मीन हड़पने और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

विवाद तब और गंभीर हो गया जब पता चला कि एलआरडीसी और सीओ ने म्यूटेशन को पहले ही खारिज कर दिया था। इसके बावजूद नगर निगम ने इस मामले में नक्शा पास कर दिया, जिससे सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या यह किसी बड़े गठजोड़ या सिस्टम की नाकामी का नतीजा है? इस मामले में प्रशासन की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है, पीड़ित परिवार न्याय की तलाश में दर-दर भटक रहा है वहीं बिल्डर खुलेआम कानून की अवहेलना कर रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930