बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, समर्थक के फोन पर आया मैसेज

Share

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है, दरअसल डिप्टी सीएम को जान से मारने की धमकी भरा मैसेज उनके एक करीबी समर्थक के मोबाइल फोन पर भेजा गया है। अज्ञात नंबर से आए इस धमकी भरे मैसेज में सीधे तौर पर कहा गया है कि 24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा, सच बोल रहा हूं।

मैसेज पढ़ते ही समर्थक के होश उड़ गए, उसने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस एक्टिव मोड में आ गईं। डिप्टी सीएम के सुरक्षा घेरे में तैनात अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई, इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जांच शुरू कर दी गई है।

शनिवार देर रात मिला धमकी भरा यह मैसेज फिलहाल जांच के घेरे में है, पुलिस ने उस मोबाइल नंबर को ट्रेस करने के लिए साइबर सेल की मदद ली है। जिससे यह मैसेज भेजा गया था, संबंधित मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाली जा रही है और भेजने वाले की लोकेशन और पहचान पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930