पटना संग्रहालय में गंगा गैलरी, पाटली गैलरी और प्रेक्षागृह का भव्य उद्घाटन…मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया लोकार्पण

Share

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना संग्रहालय में नवनिर्मित गंगा गैलरी, पाटली गैलरी एवं प्रेक्षागृह का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत कई वरिष्ठ नेता एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने गैलरियों का अवलोकन किया और उनके ऐतिहासिक महत्व एवं प्रस्तुतिकरण की सराहना की। गंगा गैलरी में मां गंगा से जुड़ी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों को दर्शाया गया है जबकि पाटली गैलरी प्राचीन पाटलिपुत्र की गौरवगाथा को जीवंत करती है। इसके अतिरिक्त नवनिर्मित प्रेक्षागृह आधुनिक ऑडियो-विजुअल सुविधाओं से युक्त है, जो सांस्कृतिक आयोजनों और प्रदर्शनों के लिए उपयोग में लाया जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031