Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार में TRE-4 विवाद गहराया, छात्र नेता दिलीप ने 1 अगस्त को पटना बंद का फूंका बिगुल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

PATNA : बिहार की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (TRE-4) और डोमिसाइल नीति को लेकर राज्य की सियासत और छात्र संगठनों के बीच हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में छात्र नेता दिलीप कुमार ने आगामी 1 अगस्त को पटना में महा आंदोलन का एलान किया है। उन्होंने साफ तौर पर सरकार पर आरोप लगाया कि डोमिसाइल नीति को लेकर युवाओं की आवाज को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा TRE-4 परीक्षा में बिहार के स्थानीय छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है। बिना स्पष्ट डोमिसाइल नीति के बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को अवसर मिल रहा है जिससे राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दिलीप कुमार ने बताया कि यह महा आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक होगा। आयोजन स्थल के रूप में पटना का गांधी मैदान या कोई प्रमुख सार्वजनिक स्थान प्रस्तावित है। इस आंदोलन में बिहार के सभी जिलों से छात्र शामिल होंगे, जो अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं।

छात्र संगठनों ने सरकार के सामने रखी निम्नलिखित प्रमुख मांगें

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों के चयन पर रोक लगाई जाए, जब तक कि नीति पूरी तरह पारदर्शी न हो जाए।

डोमिसाइल नीति को स्पष्ट रूप से लागू किया जाए, ताकि स्थानीय अभ्यर्थियों को वाजिब प्राथमिकता मिल सके।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

TRE-4 की नियुक्ति प्रक्रिया में बिहार के छात्रों के अधिकारों की रक्षा की जाए।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031