‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद इमरान हाशमी का अगला एक्शन धमाका, ‘गनमास्टर G9’ 27 नवंबर को होगी रिलीज

Share

मुंबई, 17 अगस्त । अभिनेता इमरान हाशमी अपनी हालिया फिल्म आवारापन 2 की सफलता के बाद एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘गनमास्टर G9’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर फिल्म की एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस एक्शन एंटरटेनर में इमरान के साथ जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है, जबकि इसका निर्माण सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया गया है।

आयुष्मान खुराना की फिल्म से होगा मुकाबला

‘गनमास्टर G9’ की रिलीज डेट सामने आते ही इसके बॉक्स ऑफिस मुकाबले की चर्चा शुरू हो गई है। 27 नवंबर 2026 को ही आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के भी सिनेमाघरों में रिलीज होने की बात कही जा रही है। ऐसे में नवंबर के आखिरी सप्ताह में दोनों फिल्मों के बीच सीधा बॉक्स ऑफिस मुकाबला देखने को मिल सकता है।

‘आवारापन 2’ के बाद दूसरी बड़ी रिलीज

इमरान हाशमी की हालिया फिल्म आवारापन 2 भी बॉक्स ऑफिस पर टकराव के बीच रिलीज हुई थी। 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म का मुकाबला सनी देओल की बंटवारा 1947 से हुआ।

अब आवारापन 2 की सफलता के बाद इमरान हाशमी की नजर गनमास्टर G9 पर है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म के जरिए अभिनेता बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031