बिहार के बक्सर में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में छह युवकों की मौत, दो गंभीर

Share

राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव के पास देर रात हुआ हादसा, कार में पांच और बाइक पर तीन युवक थे सवार; दो घायलों की हालत नाजुक

पटना, 20 नवंबर। बिहार के बक्सर जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव के पास कार और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

कार और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गहमर थाना क्षेत्र के भतउरा गांव के पांच युवक कार में सवार होकर रामगढ़-मोहनिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सोनपा गांव की तरफ से तीन युवक बाइक पर सवार होकर मुख्य सड़क पर पहुंचे। इसी बीच दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में कार और बाइक सवार सभी आठ युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

छह युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। मृतकों में उत्तर प्रदेश के गहमर थाना क्षेत्र के भतउरा गांव निवासी इरफान अंसारी (25), अरबाज अंसारी (20) और बादल कुमार (30) शामिल हैं।

वहीं बाइक सवार तीन युवकों की भी हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के उतरौली निवासी अरुण कुमार राजभर (21), राजपुर थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव निवासी शिवम कुमार (18) और राजपुर थाना क्षेत्र के सॉरी गांव निवासी शुभम कुमार के रूप में हुई है।

अस्पताल में इलाज के दौरान दो घायलों ने तोड़ा दम

ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के समय कार में पांच और बाइक पर तीन युवक सवार थे। दुर्घटना में चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि बाकी चार घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं इलाज के दौरान दो अन्य घायलों ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में कुल छह युवकों की मौत से दोनों गांवों और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30