Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, बड़े पर्दे पर फिर लौटी कालीन भैया-गुड्डू पंडित की जंग, 4 सितंबर को होगी रिलीज

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

मुंबई, 11 अगस्त। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। लोकप्रिय वेब सीरीज की चर्चित दुनिया अब बड़े पर्दे पर नजर आएगी। ट्रेलर में कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित जैसे लोकप्रिय किरदारों की वापसी देखने को मिलती है।

ट्रेलर में फ्रेंचाइजी की पहचान बन चुके दमदार संवाद, डार्क ह्यूमर और जबरदस्त एक्शन के साथ कहानी का दायरा भी पहले से बड़ा नजर आ रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मिर्जापुर की गद्दी के लिए फिर छिड़ेगी जंग

फिल्म की कहानी एक बार फिर मिर्जापुर की गद्दी और उस पर कब्जे की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देती है। इस बार पुराने किरदारों के सामने कुछ नए दावेदार भी चुनौती पेश करते नजर आएंगे।

ट्रेलर में पूर्वांचल की दुनिया से आगे बढ़कर नए लोकेशन और बड़े सिनेमाई कैनवास की झलक देखने को मिलती है। एक्शन, सस्पेंस और किरदारों के बीच टकराव फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाते हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पंकज त्रिपाठी समेत नजर आएंगे कई चर्चित कलाकार

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, श्वेता त्रिपाठी और राजेश तैलंग समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फ्रेंचाइजी के पुराने चेहरों की वापसी के साथ फिल्म में नए किरदारों और नए संघर्षों को भी शामिल किया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गुरमीत सिंह ने किया निर्देशन

फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी इसके सह-निर्माता हैं।

4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी के साथ तेलुगु भाषा में भी दर्शकों के बीच पहुंचेगी। वेब सीरीज की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म से बड़े पर्दे पर भी जबरदस्त मनोरंजन की उम्मीद की जा रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31