ईंधन बचत को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अपील, ‘नो व्हीकल डे’ मनाने का आग्रह

Share

पटना, 13 मई । सम्राट चौधरी ने डीजल और पेट्रोल की बचत को लेकर राज्यवासियों से वाहनों का कम से कम उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील के अनुरूप राज्य में ईंधन संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अपनी कारकेड में वाहनों की संख्या घटाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही मंत्रियों, निगम-बोर्ड के अध्यक्षों, सदस्यों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में अतिरिक्त वाहनों का उपयोग नहीं करने की अपील की गई है।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल पर जोर

मुख्यमंत्री ने लोगों से मेट्रो, बस, ऑटो और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ यातायात दबाव और प्रदूषण भी कम होगा।

सरकारी बैठकों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को बढ़ावा

राज्य सरकार के सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि जहां संभव हो, कॉन्फ्रेंस और सरकारी बैठकों का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाए, ताकि अनावश्यक यात्रा कम हो सके।

कैंटीनों में पाम ऑयल के सीमित उपयोग का निर्देश

सरकारी कार्यालयों में संचालित कैंटीनों को पाम ऑयल का कम से कम उपयोग करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सरकारी और निजी कार्यालयों में ‘वर्क फ्रॉम होम’ संस्कृति को बढ़ावा देने की सलाह भी दी गई है।

सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ की अपील

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से सप्ताह में कम से कम एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाने का आग्रह किया है, ताकि ईंधन संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930