Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पाकुड़ में दिल दहला देने वाली घटना, सियारों ने ढाई माह की बच्ची को नोचकर खाया, दूसरी बच्ची गंभीर घायल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पाकुड़, 09 मई। पाकुड़ जिले के लखीनारायणपुर गांव में सियारों के हमले में ढाई माह की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

घर में घुसा सियारों का झुंड

मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात सियारों का झुंड समीरुल शेख के घर में घुस आया। उस समय परिवार के सदस्य सो रहे थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मासूम को उठाकर ले गए सियार

सियार ढाई माह की बच्ची आफीफा खातून को उठाकर ले गए। बाद में बच्ची के शरीर के कुछ अवशेष ही बरामद हो सके। पुलिस ने अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

दूसरी बच्ची पर भी हमला

सियारों ने घर में मौजूद चार वर्षीय जासमीन खातून पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीण

जासमीन की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख सियारों का झुंड वहां से भाग निकला।

वन विभाग को दी गई सूचना

गौरव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी वन विभाग और वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। वन विभाग की टीम इलाके में सियारों की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गांव में दहशत का माहौल

घटना के बाद गांव में भय और मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031