Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कोलकाता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो, शुभेंदु अधिकारी ने गर्मजोशी से किया स्वागत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

शुभेंदु अधिकारी को दी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई

रांची, 09 मई । ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो शनिवार को पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अन्य नेताओं के साथ मंच पर मौजूद रहे।

गर्मजोशी से हुआ स्वागत

समारोह स्थल पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुदेश महतो का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सुदेश महतो ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बंगाल के विकास को लेकर जताया विश्वास

सुदेश महतो ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार राज्य को प्रगति और जनकल्याण की नई दिशा देने का कार्य करेगी।

प्रवीण प्रभाकर भी रहे मौजूद

इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर भी मौजूद रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31