Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनना अनुच्छेद-370 और राम मंदिर जितना बड़ा बदलाव : केशव मौर्य

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

लखनऊ, 09 मई । केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि अनुच्छेद-370, श्रीराम मंदिर, समान नागरिक संहिता और सीएए जैसे बड़े फैसलों से कम नहीं है।

शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई

केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पश्चिम बंगाल विकास और सुशासन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

‘नया सवेरा, नई रफ्तार’

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने से राज्य में नया उत्साह और नई रफ्तार आई है। उनके अनुसार सीमावर्ती राज्य में भाजपा की जीत का राजनीतिक और वैचारिक महत्व काफी बड़ा है।

विपक्षी दलों पर साधा निशाना

मौर्य ने आरोप लगाया कि कथित धर्मनिरपेक्ष दल लंबे समय तक मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति करते रहे और भाजपा को सत्ता से दूर रखने की बात कहते रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी चुनौतियों का सामना करते हुए देशभर में अपना विस्तार किया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

‘कच्छ से कोहिमा तक खिला कमल’

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज देश के 21 राज्यों में एनडीए और भाजपा की सरकारें जनसेवा के नए मानक स्थापित कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में दक्षिण भारत में भी भाजपा का विस्तार और मजबूत होगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31