Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

IDFC फर्स्ट बैंक घोटाला: सीनियर IAS पंकज अग्रवाल गिरफ्तार, 60 करोड़ गबन करने का आरोप

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने हरियाणा शिक्षा परियोजना से जुड़े कथित घोटाले में आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। उन पर करीब 60.54 करोड़ रुपये के गबन में संलिप्तता का आरोप है। गिरफ्तार अधिकारी को कोर्ट में पेश किए जाने की प्रक्रिया जारी है।

504 करोड़ के बड़े घोटाले की जांच

CBI के अनुसार, IDFC First Bank में खोले गए खातों के माध्यम से कुल 504 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया है। आरोप है कि यह खाते नियमों का उल्लंघन करते हुए खोले गए और शेल कंपनियों के जरिए रकम का दुरुपयोग किया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पद का दुरुपयोग करने का आरोप

जांच एजेंसी के मुताबिक, पंकज अग्रवाल ने प्रधान सचिव (स्कूली शिक्षा) और कृषि विभाग में पदस्थापन के दौरान शिक्षा परियोजना परिषद और एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के खाते IDFC First Bank में खुलवाए। इन्हीं खातों से 60.54 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है।

कई विभागों की रकम का दुरुपयोग

जांच में यह भी सामने आया है कि आठ सरकारी विभागों से जुड़े फंड का दुरुपयोग किया गया। इस मामले में अब तक 17 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जा चुका है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अन्य मामलों की भी जांच

इससे पहले CBI ने हरियाणा के पंचकुला नगर निगम घोटाले में आईएएस अधिकारी आर.के. सिंह को भी गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर आगे की जांच जारी है।

CBI को सौंपी गई थी जांच

हरियाणा शिक्षा परियोजना घोटाले की प्रारंभिक जांच राज्य निगरानी विभाग कर रहा था, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों की कथित संलिप्तता सामने आने के बाद राज्य सरकार ने मामला CBI को सौंप दिया। वर्तमान में एजेंसी इस घोटाले के साथ-साथ चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी और नगर निगम से जुड़े मामलों की भी जांच कर रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

फिलहाल, CBI पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31