लाइसेंसी पिस्तौल वाले वायरल वीडियो पर चंपई सोरेन की बेटी दुखनी सोरेन ने दी सफाई, बोलीं- कोई कानून नहीं तोड़ा

Share

पूर्वी सिंहभूम, 12 अगस्त। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधायक चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने बुधवार को पूरे मामले पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो को लेकर जिस तरह की चर्चाएं हो रही हैं, उसमें ऐसा कुछ नहीं है जिससे उन्होंने कानून का उल्लंघन किया हो।

कार्यक्रम से लौटने के बाद परिसदन में रुकी थीं

दुखनी सोरेन ने बताया कि वह एक कार्यक्रम से लौट रही थीं और काफी थक गई थीं। इसी दौरान जमशेदपुर परिसदन में कुछ देर आराम करने के लिए रुकीं। उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक, मोबाइल फोन और अन्य सामान सोफे पर रख दिया था और आराम कर रही थीं। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया।

उन्होंने बताया कि बाद में यह वीडियो उन्हें भी उपलब्ध कराया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

‘हथियार लाइसेंसी है, कोई गैरकानूनी काम नहीं किया’

दुखनी सोरेन ने कहा कि वीडियो में लोगों का ध्यान केवल उनकी लाइसेंसी पिस्तौल पर जा रहा है, जबकि उनके पास रखा मोबाइल फोन और अन्य सामान नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने सवाल किया कि यदि किसी महिला के पास लाइसेंसी पिस्तौल है तो क्या यह अपने आप में अपराध है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पास मौजूद हथियार लाइसेंसी है और उन्होंने किसी तरह का गैरकानूनी काम नहीं किया है।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो ‘आदिवासी दुखनी सोरेन’ नाम से संचालित फेसबुक आईडी पर पोस्ट किया गया था।

वीडियो सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सार्वजनिक स्थान पर हथियार दिखाई देने को लेकर सवाल उठाए और पुलिस से मामले की जांच की मांग की। वहीं, कुछ लोगों ने प्रभावशाली लोगों और आम नागरिकों के लिए कानून के अलग-अलग तरीके से लागू होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

‘लोगों को जो चर्चा करनी है, करें’

दुखनी सोरेन ने कहा कि लोग इस मामले पर जो चर्चा करना चाहते हैं, करें। उनकी ओर से किसी प्रकार का गैरकानूनी कार्य नहीं किया गया है। उन्होंने दोहराया कि वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार उनका लाइसेंसी हथियार है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930