Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झारखंड के 29 पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा पुलिस पदक, 3 IPS समेत 5 को वीरता और 23 को सराहनीय सेवा सम्मान

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची, 12 अगस्त । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के तीन आईपीएस अधिकारियों समेत 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनकी विशिष्ट, वीरतापूर्ण और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। गृह विभाग ने पदक पाने वाले अधिकारियों और कर्मियों की सूची जारी कर दी है।

एक को राष्ट्रपति पुलिस पदक, पांच को वीरता पदक

जारी सूची के अनुसार, जैप-1 के एएसआई कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वहीं, पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें लातेहार के अवर निरीक्षक विनय कुमार, आईआरबी-4 लातेहार के सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार राय, लातेहार जिला बल के आरक्षी वेद प्रकाश महतो और रामचंद्र कुमार महतो तथा आईआरबी-1 जामताड़ा के आरक्षी कृष्णा मुर्मू शामिल हैं।

तीन आईपीएस समेत 23 को सराहनीय सेवा पदक

सराहनीय सेवा के लिए पदक पाने वालों में तीन आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। इनमें महानिरीक्षक रेल डॉ. माइकल राज एस, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात आईपीएस अधिकारी अन्नेपु विजयालक्ष्मी और कोल्हान के उपमहानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा शामिल हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इसके अलावा स्पेशल ब्रांच के उपाधीक्षक नीरज कुमार, वायरलेस के इंस्पेक्टर अरुण कुमार, एसटीएफ के इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय और आईटीएस रांची के इंस्पेक्टर असित कुमार मोदी को भी सराहनीय सेवा पदक मिलेगा।

एसटीएफ के एएसआई अरविंद कुमार पालित, वशिष्ठ कुंवर, संजीव कुमार झा और विजय कुमार भी इस सम्मान से नवाजे जाएंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कई जवानों को भी मिलेगा सम्मान

सराहनीय सेवा के लिए रांची जिला के एएसआई दीपक पुंज, सीआईडी के एएसआई महेंद्र महतो, एसटीएफ के हवलदार इकबाल, हवलदार बिन्दराय मुण्डरी और हवलदार विजय थापा को भी पदक दिया जाएगा।

गढ़वा के आरक्षी विदेशी मांझी, चतरा के आरक्षी अजय कुमार दूबे और गुमला के आरक्षी दीपक कुमार सिंह भी सम्मानित होने वालों की सूची में शामिल हैं।

पांच महिला पुलिसकर्मी भी सम्मानित होंगी

इस बार पदक पाने वालों में पांच महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जैप-10 होटवार की महिला आरक्षी मान्ती खलखो और प्रभा देवी तथा महिला हवलदार रंजिता कुजूर को सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा। इसके अलावा जैप-10 की महिला आरक्षी पुष्पा ओड़ेया को भी सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।

13 अगस्त तक रिपोर्ट करने का निर्देश

पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया है कि पदक प्राप्त करने वाले अधिकारी और कर्मी 13 अगस्त 2026 की अपराह्न तक वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के समक्ष रिपोर्ट करें।

मुख्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी पदक प्राप्तकर्ता का इस बीच स्थानांतरण या पदस्थापन हो गया है तो संबंधित वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक अथवा नियंत्रक पदाधिकारी इसकी सूचना पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराएंगे।

स्वतंत्रता दिवस पर दिया जाने वाला यह पुलिस पदक अधिकारियों और कर्मियों की विशिष्ट, वीरतापूर्ण और सराहनीय सेवाओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31