Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

लखनऊ के हजरतगंज भंडारे में शामिल हुए अखिलेश यादव, भक्तों को बांटा प्रसाद

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

लखनऊ, 19 मई । ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे के पास आयोजित भंडारे में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भक्तों और आम लोगों के बीच प्रसाद वितरित कर बड़े मंगल की शुभकामनाएं दीं।

भक्तों के साथ बांटा प्रसाद

भंडारे में पहुंचे अखिलेश यादव ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटते हुए आयोजन में हिस्सा लिया। उन्होंने स्वयं भी भगवान के भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सपा नेता रविदास मेहरोत्रा और राजेंद्र चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश

प्रसाद वितरण कार्यक्रम को लेकर अखिलेश यादव ने सोशल Media पर भी अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने कहा, “स्नेह से जो बाँटें मन से, वही सच्चा प्रेम-प्रसाद है।”

फोटो जर्नलिस्टों की ओर से हुआ आयोजन

उल्लेखनीय है कि हजरतगंज चौराहे के पास बड़े मंगल के अवसर पर लखनऊ के फोटो जर्नलिस्टों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया था। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान का गुणगान किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पत्रकार और गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर मान्यता प्राप्त पत्रकार संघ के भारत सिंह सहित कई पत्रकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031