राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एपी) की कमान अब सुनेत्रा पवार के हाथों में

Share

मुंबई। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एपी) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। यह निर्णय मुंबई के वर्ली में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

इस बैठक में राकांपा एपी के कार्याध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए पेश किया। बैठक में उपस्थित सभी नेताओं और पदाधिकारियों ने हाथ उठाकर इस प्रस्ताव को सहमति दी। इसके बाद पटेल ने सुनेत्रा पवार को राकांपा एपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। राकांपा एपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे सहित सभी नेताओं ने सुनेत्रा पवार का स्वागत किया।

इस मौके पर सुनेत्रा पवार ने कहा कि वह बहुत ही मुश्किल समय से गुजर रही हैं। अजित पवार इस पार्टी को आगे ले जाने के लिए रात-दिन काम करते थे। वह हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चल रहे थे। अब वह नहीं हैं तो उनकी जिम्मेदारी उन पर हैं। सुनेत्रा ने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से अजित पवार के अधूरे सपनों को पूरा करने का प्रयास करेंगी और पार्टी को नई उंचाई तक ले जाएंगी।

इस अवसर पर राकांपा एपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे, वरिष्ठ नेता छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुश्रीफ, आर के त्रिवेदी सहित आला नेता मौजूद थे।

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती में एक विमान हादसे में निधन हो गया था।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728