बिहार में तमिलनाडु के पर्यटकों से भरी ट्रैवलर ने ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत, 19 घायल

Share

डेहरी आन सोन। बिहार के रोहतास जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुअरा गांव के पास गुरुवार तड़के तमिलनाडु के पर्यटकों से भारी ट्रैवलर ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दीl हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए हैंl ट्रैवलर पर 24 लोग सवार थेl घायलों को नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl

पुलिस के अनुसार, तमिलनाडु के कांचीपुरम के पर्यटकों से भरी ट्रैवलर ने गुरुवार तड़के ट्रक में पीछे से टक्कर मार दीl जिसमे तमिलनाडु के कांचीपुरम अब्राहम स्ट्रीट निवासी 72 वर्षीय राजू एम की घटनास्थल पर मौत हो गई l चालक व खाना देने वाले उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी सहित 19 लोग घायल हो गएl

पर्यटकों को भोजन देने वाले वाराणसी निवासी घायल संजय पाल के अनुसार कांचीपुरम के 24 पर्यटक वाराणसी से ट्रेवलर से गयाजी जा रहे थेl सुबह लगभग तीन बजे ड्राइवर सोनू पाल को झपकी आई और उसने एक ट्रक मे पीछे से टक्कर मार दीl मौके पर पुलिस पहुंची और सभी को घायलों को ट्रेवलर से निकाल कर अस्पताल पहुंचायाl घायलों मे कविता (47), कायल कन्नन (50), सिलवा(43 ), दिव्यदर्शनी (19) के.परी (10 ), श्रीलता (50) बालाजी के (49 ) गंभीर रूप से घायल हैंl

थानाध्यक्ष नितेश कुमार के अनुसार मृतक व घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई हैl मृतक के परिजन फ्लाइट से चेन्नई से रवाना हो चुके हैंl शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैl पुलिस मामले की जांच कर रही हैl

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31