नालंदा जिले के रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 632 अभ्यर्थी चयनित; सांसद ने बांटे केवाईपी सर्टिफिकेट व टूल किट

Share

नालंदा, बिहारशरीफ। युवा रोजगार एवं कौशल विभाग, बिहार , पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, नालंदा द्वारा बुधवार को जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर रोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम का उद्घाटन नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार , उप विकास आयुक्त शुभम कुमार, बंदोबस्त पदाधिकारी प्रभात रंजन, जिला नियोजन पदाधिकारी मो० आकिफ वक्कास तथा श्रम अधीक्षक अश्विनी कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर सांसद ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि नियोजन मेला युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जहां उन्हें विभिन्न निजी कंपनियों एवं संस्थानों से जुड़ने का मौका मिलता है।उप विकास आयुक्त शुभम कुमार ने बताया कि वर्ष 2010 से इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन लगातार किया जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

उन्होंने युवाओं से स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा उद्योग विभाग एवं जिला निबंधन सह-परामर्श केंद्र की योजनाओं की जानकारी दी।मेले में कुल 20 नियोजकों ने भाग लिया। 1208 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से लगभग 1000 रिक्तियों के विरुद्ध 632 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को केवाईपी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को टूल किट तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को स्टडी किट का भी वितरण भी किया गया। वहीं जिला नियोजन पदाधिकारी मो० आकिफ वक्कास ने युवाओं को कौशल विकास, नियोजन सहायता, स्टडी किट एवं टूल किट योजना तथा कैरियर सूचना केंद्र की सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।मेले में डी आर सी सी आर एस ई टी आई और श्रम संसाधन विभाग सहित विभिन्न सरकारी विभागों ने भी स्टॉल लगाकर अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला कौशल प्रबंधक, विभागीय कर्मी एवं बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित थे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031