Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भाजपा ने किया नगर कमेटी विस्तार, जमशेदपुर में 17 नेताओं को मिला पद

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पश्चिमी सिंहभूम: शहर के जुबली तालाब स्थित कैफेटेरिया में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की नगर कमेटी के विस्तार को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में नई टीम की घोषणा की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष राकेश कुमार पोद्दार ने किया, जिसमें पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने की रणनीति पर जोर दिया गया।

प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री प्रताप कटिहार, जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र नाथ ओझा, नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश खिरवाल सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन के विस्तार और नई जिम्मेदारियों के वितरण की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नगर अध्यक्ष राकेश कुमार पोद्दार ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से नगर कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला महामंत्री प्रताप कटिहार ने बताया कि जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू के निर्देशानुसार नई नगर कमेटी में कुल 17 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इनमें चार नगर उपाध्यक्ष, दो नगर महामंत्री, चार नगर मंत्री, एक नगर संयोजक, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री, दो मीडिया प्रभारी, एक आईटी संयोजक, एक लीगल सेल प्रभारी और एक सोशल मीडिया प्रभारी शामिल हैं।

नई कमेटी में शैलेश प्रसाद, अंगद साव, अजय झा और दीपक पोद्दार को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया है। दिलीप साव और रोहित दास को नगर महामंत्री, जबकि नितिन विश्वकर्मा, रीना कर, नीरज गुप्ता और रोहित लकड़ा को नगर मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। अनंत सयनम को नगर संयोजक, संजय राम तुरी को कोषाध्यक्ष और जगदीश निषाद को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मीडिया प्रभारी के रूप में दीपक गुप्ता और भास्कर विश्वास को जिम्मेदारी दी गई है। दिनु पटनायक को आईटी संयोजक, अवधेश गोंड को लीगल सेल और हिमांशु पासवान को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रेस वार्ता के दौरान स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची भी जारी की गई, जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं।

अंत में नगर अध्यक्ष ने कहा कि नई टीम के गठन से संगठन को मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31