Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद छोड़ दाल लूटने में जुटे लोग

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के कोडरमा घाटी मेघातरी काली मंडा के समीप बुधवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में दोनों वाहन सड़क पर ही पलट गए। इसके बाद एक ट्रक से गिरे दाल को लूटने की होड़ मच गयी। मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक कोलकाता से करीब 1000 बोरा दाल लोड कर बिहार की ओर जा रही थी। वहीं एक अन्य खाली ट्रक विपरीत दिशा से नवादा से कोडरमा की ओर आ रही थी। इसी दौरान मेघातरी के काली मंडा के समीप दोनों ट्रक चालक एक दूसरे से चकमा खा गए और दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिससे दोनों ही ट्रक सड़क के दोनों किनारे पलट गई।

दुर्घटना में दाल लदे ट्रक के चालक मुकेश कुमार और उपचालक राहुल कुमार (दोनों छपरा निवासी) घायल हो गए। जबकि खाली ट्रक के चालक को हल्की चोटें आईं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इधर दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। इधर चालक के सदर अस्पताल जाते ही स्थानीय लोगों ने सड़क पर बिखरे दाल के करीब 500 बोरे लूट लिए।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पीसीआर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को गंभीरता से लेते हुए कोडरमा पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों और घरों में सर्च अभियान शुरू कर दिया है तथा लूटे गए दाल की बरामदगी में जुट गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031