नवरात्रि के अवसर पर पीएम मोदी ने मां कालरात्रि से की देश के लिए प्रार्थना

Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर संस्कृत श्लोक साझा कर मां कालरात्रि की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने लिखा कि मां कालरात्रि का स्वरूप भय का नाश करने वाला है और वह अपने भक्तों की रक्षा करती हैं।

प्रधानमंत्री ने यह श्लोक साझा किया- “वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा। वर्धन्मूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥” इस का अर्थ है कि मां कालरात्रि का स्वरूप अत्यंत भयंकर और प्रभावशाली है। उनके बाएं पैर में चमकती हुई लोहे की जंजीरें और कांटों के समान आभूषण सुशोभित हैं। उनके सिर पर ऊंचा ध्वज विराजमान है और उनका वर्ण कृष्ण (अत्यंत काला) है। वह भय उत्पन्न करने वाली प्रतीत होती हैं, लेकिन अपने भक्तों के सभी भय और संकटों का नाश करने वाली हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930