दुष्कर्म के आरोपों में घिरे AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, मध्य प्रदेश से पकड़े गए

Share

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने दुष्कर्म व अन्य आरोपों से घिरे सनौर हलके से आम आदमी पार्टी (आआपा) विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को मध्य प्रदेश में गिरफ्तार कर लिया है। पठानमाजरा कई माह से फरार थे। एक सितंबर 2025 को पंजाब के पटियाला के सिविल लाइंस थाने में एक महिला द्वारा बलात्कार,धोखाधड़ी व अन्य आरोपों के तहत हरमीत सिंह पठानमाजरा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था।

महिला ने आरोप लगाया था कि 2013-2014 से लेकर 2024 तक (विशेष रूप से 12 फरवरी 2014 से 12 जून 2024 तक) पठानमाजरा ने शादी का झांसा देकर, खुद को तलाकशुदा बताकर शारीरिक संबंध बनाए। 2021 में लुधियाना के एक गुरुद्वारे में उनकी शादी भी हुई , लेकिन पठानमाजरा पहले से शादीशुदा थे।

इसके बाद 2 सितंबर को हरियाणा के करनाल में पठानमाजरा को गिरफ्तार किया गया, लेकिन पुलिस हिरासत से फायरिंग और पथराव की आड़ में वह फरार हो गए थे। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हुआ था। इसके बाद यह मामला अदालत पहुंचा था।

दिसंबर 2025 में पटियाला कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया। इसके बाद खबर आई कि वह ऑस्ट्रेलिया भाग गए हैं और वहां से इंटरव्यू भी दिए। तब कोर्ट ने लुकआउट नोटिस जारी किया।

पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि मंगलवार देर रात उन्हें मध्य प्रदेश में ग्वालियर के पास शिवपुरी जिले में दबोचा गया। आरोपित विधायक के साथ उनके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपित को पटियाला ले आया गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930