तीन साल बाद छलका मनोज मुंतशिर का दर्द, बोले- ‘आदिपुरुष’ का बचाव करना सबसे बड़ी भूल थी, देश से माफी मांगता हूं

Share

मुंबई। फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज के तीन साल बाद इसके संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने पहली बार खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म को अपने करियर की सबसे बड़ी गलती बताते हुए स्वीकार किया कि इसके संवादों और फिल्म का बचाव करना भी उनकी बड़ी भूल थी।

‘देश से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं’

मनोज मुंतशिर ने कहा कि फिल्म को लेकर जिस तरह का विवाद हुआ और दर्शकों की भावनाएं आहत हुईं, उसके लिए उन्हें गहरा अफसोस है। उन्होंने कहा, “‘आदिपुरुष’ मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी और उसका बचाव करना उससे भी बड़ी गलती थी। जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मैं इस देश से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।”

दो दिन में हुआ गलती का एहसास

मनोज ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि फिल्म को लेकर हो रही आलोचना समय के साथ कम हो जाएगी, लेकिन रिलीज के दो दिन के भीतर ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया। उन्होंने कहा कि जब वह आज पीछे मुड़कर देखते हैं तो अपने लिखे संवादों पर शर्मिंदगी महसूस होती है।

उन्होंने स्वीकार किया कि आज भी वह यह नहीं समझ पाते कि उस समय उन्होंने ऐसे संवाद कैसे लिख दिए। उनके अनुसार, दर्शकों की नाराजगी पूरी तरह जायज थी और इस पूरे विवाद से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।

संवादों और किरदारों को लेकर हुआ था विवाद

ओम राउत के निर्देशन में बनी ‘आदिपुरुष’ जून 2023 में रिलीज हुई थी। प्रभास, कृति सैनन और सैफ अली खान अभिनीत यह फिल्म रामायण से प्रेरित थी, लेकिन इसके संवादों और भगवान हनुमान तथा रावण के चित्रण को लेकर देशभर में विवाद खड़ा हो गया था।

विवाद के बाद बदले गए थे संवाद

फिल्म को लेकर बढ़ते विरोध के बाद निर्माताओं ने कुछ विवादित संवादों में बदलाव भी किया था। हालांकि, इसके बावजूद दर्शकों की नाराजगी कम नहीं हुई और फिल्म लगातार आलोचनाओं का सामना करती रही।

कृति सैनन ने भी जताया था दुख

हाल ही में फिल्म में सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री कृति सैनन ने भी कहा था कि ‘आदिपुरुष’ को मिली तीखी आलोचना से उन्हें गहरा दुख पहुंचा था। अब मनोज मुंतशिर के सार्वजनिक माफीनामे के बाद फिल्म को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031