गाजियाबाद में अमित शाह ने छह परियोजनाओं का किया उद्घाटन, एनडीआरएफ की उपलब्धियां गिनाईं

Share

गाजियाबाद, 14 मई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बुधवार सुबह गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने National Disaster Response Force (एनडीआरएफ) के राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।

एनडीआरएफ पर जताया भरोसा

अमित शाह ने कहा कि एनडीआरएफ ने देश में ऐसा विश्वास कायम किया है कि इसके जवानों को देखकर लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि भविष्य में भी एनडीआरएफ किसी भी प्रकार की आपदा से देशवासियों की रक्षा के लिए और मजबूती से काम करेगी।

जीरो कैजुअल्टी की दिशा में बढ़ रहा देश

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वर्ष 2014 से आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों के आधुनिकीकरण पर लगातार काम किया गया है। अब देश ऐसी स्थिति की ओर बढ़ रहा है जहां आपदाओं में “जीरो कैजुअल्टी” का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

छह परियोजनाओं का किया उद्घाटन

समारोह के दौरान गृहमंत्री ने छह नई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के शुरू होने से राहत और बचाव कार्यों में और तेजी तथा आसानी आएगी।

पूर्वानुमान आधारित सुरक्षा पर जोर

अमित शाह ने कहा कि जिन आपदाओं का पहले से पूर्वानुमान मिल जाता है, वहां जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं और जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष ऐप भी विकसित किए गए हैं।

पशुओं को बचाने में भी एनडीआरएफ की भूमिका सराहनीय

उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ ने सिर्फ लोगों की ही नहीं, बल्कि आपदाओं के दौरान बेजुबान पशुओं की जान बचाकर भी उत्कृष्ट सेवा का परिचय दिया है। सरकार का उद्देश्य जान-माल और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम करना है।

हीट वेव से निपटने की तैयारी पूरी

गृहमंत्री ने कहा कि हीट वेव जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए गृह मंत्रालय पूरी तैयारी कर चुका है। आने वाले वर्षों में इससे होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम करने का लक्ष्य रखा गया है।

लाखों वालंटियर और जवानों को मिला प्रशिक्षण

उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ और गृह मंत्रालय ने अब तक 8,500 से अधिक जवानों, 10 हजार सिविल डिफेंस कर्मियों और 2 लाख 20 हजार से ज्यादा वालंटियर को प्रशिक्षित किया है। पिछले दो वर्षों में 10,500 से अधिक नाविकों को भी प्रशिक्षण दिया गया है।

विदेशों में भी बढ़ाया भारत का सम्मान

अमित शाह ने कहा कि एनडीआरएफ ने अपने 20 वर्षों के कार्यकाल में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में आई आपदाओं के दौरान भी राहत कार्य कर भारत का नाम रोशन किया है।

परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण

समारोह के दौरान अमित शाह ने परेड की सलामी ली। एनडीआरएफ के महानिदेशक पीयूष कुमार आनंद ने उनका स्वागत किया। इसके बाद खुली जीप में केंद्रीय गृहमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930