Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए माधवलाल सिंह, हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

बोकारो, 14 मई । गोमिया के वरिष्ठ नेता और बिहार-झारखंड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए।

गोमिया प्रखंड के साड़म स्थित बोकारो नदी तट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई देने के लिए क्षेत्रभर से हजारों लोग पहुंचे। अंतिम यात्रा के दौरान नदी तट पर जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा माहौल गमगीन हो गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

अंतिम संस्कार से पहले झारखंड पुलिस के सशस्त्र बलों ने दिवंगत नेता को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मातमी धुन के बीच जैसे ही राजकीय सम्मान की प्रक्रिया पूरी हुई, समर्थकों की आंखें नम हो गईं।

इस दौरान पूरा साड़म क्षेत्र “गोमिया का एक लाल कैसा हो, माधव लाल जैसा हो” के नारों से गूंजता रहा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नेताओं और अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

अंतिम यात्रा और अंत्येष्टि में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद, बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा, एसडीपीओ बेरमो बीएन सिंह, बीडीओ गोमिया महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कुमार महेश सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गरीबों की आवाज थे माधवलाल सिंह

क्षेत्र के लोगों ने कहा कि माधवलाल सिंह हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की आवाज बनकर खड़े रहे।

उन्होंने राजनीति के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से भी गहरा जुड़ाव बनाए रखा। अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ ने उनके प्रति जनता के अपार प्रेम और सम्मान को दर्शाया।

लंबी बीमारी के बाद हुआ था निधन

उल्लेखनीय है कि लंबी बीमारी के बाद बुधवार को माधवलाल सिंह का इलाज के दौरान पल्स अस्पताल में निधन हो गया था।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31