Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गुजरात के राजकोट हाईवे पर भीषण हादसा, टैंकर से टकराकर धधकी बस; 4 यात्री जिंदा जले

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

राजकोट, 14 मई। गुजरात के चोटीला-राजकोट नेशनल हाइवे पर सांगाणी गांव के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसे में निजी ट्रैवल्स बस आग का गोला बन गई। हादसे में चार यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 10 अन्य झुलस गए। करीब 30 से 35 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

डामर भरे टैंकर से टकराई बस

जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से राजकोट जा रही निजी ट्रैवल्स बस रात करीब 1:30 बजे डामर से भरे एक टैंकर से टकरा गई। बताया गया है कि टैंकर का टायर अचानक फट गया, जिससे वह अनियंत्रित हो गया। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बस सीधे टैंकर से जा भिड़ी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग

हादसे के बाद बस में शॉर्ट सर्किट हो गया और देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। उस समय अधिकांश यात्री नींद में थे, जिससे कई लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

जान बचाने के लिए तोड़े गए बस के शीशे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यात्रियों ने जान बचाने के लिए बस के शीशे तोड़कर बाहर छलांग लगाई। कई यात्री नीचे सड़क पर फैले गर्म डामर पर गिरने से भी झुलस गए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शवों की पहचान डीएनए टेस्ट से होगी

चोटीला एसडीएम एच.टी. मकवाणा ने बताया कि चार शव पूरी तरह जल चुके हैं। उनकी पहचान डीएनए जांच के जरिए ही संभव हो पाएगी।

कई यात्री गंभीर रूप से झुलसे

हादसे में विधि पटोडिया (18) निवासी मेंदरडा, जूनागढ़, नरेंद्र राठौड़ (50) निवासी लिमडी, सुरेंद्रनगर और नागराज राणा (30) निवासी तलाला, गिर सोमनाथ समेत कई यात्री झुलस गए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद राजकोट सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शी अजय मेवाड़ा ने बताया कि पेट्रोल पंप से फायर सिलेंडर लाकर आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन टैंकर से बह रहे गर्म डामर के कारण आग लगातार फैलती रही।

20 से 25 यात्रियों को बचाया गया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 20 से 25 यात्रियों को बस के कांच तोड़कर बाहर निकाला गया, जबकि चार लोग बस के अंदर ही जिंदा जल गए।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930