अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 100 नेपाली नागरिकों को स्वदेश भेजे जाने की तैयारी

Share

काठमांडू। अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 100 से अधिक नेपाली नागरिकों को एक साथ स्वदेश भेजने की तैयारी की है। वाशिंगटन डीसी स्थित नेपाली दूतावास ने संबंधित व्यक्तियों की नागरिकता और पहचान का प्रमाणीकरण कर लिया है।

दूतावास की तरफ से जानकारी दी गई है कि अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें तत्काल काठमांडू भेजने की योजना बनाई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से प्रक्रिया में कुछ दिनों की देरी हो रही है। सूची में शामिल अधिकांश लोग वे युवक हैं, जो मेक्सिको के रास्ते अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश किए थे।

वाशिंगटन डीसी स्थित नेपाली दूतावास के एक अधिकारी ने बताया कि नागरिकों के दस्तावेजों का प्रमाणीकरण दूतावास की नियमित जिम्मेदारी है। अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन की सूची के आधार पर दूतावास ने उनकी नेपाली नागरिकता की पुष्टि कर दस्तावेज वापस भेज दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिनकी नागरिकता प्रमाणित हो चुकी है, वे अब नेपाल लौटेंगे। चूंकि, अधिकांश अवैध प्रवासियों के पास पासपोर्ट नहीं है, इसलिए उन्हें ‘एकतर्फी यात्रा अनुमति पत्र’ जारी किए जाने के बाद ही विमान से भेजा जाना है।

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल संभालने के बाद आव्रजन नीति में कड़ी सख्ती की गई है। आंकड़ों के अनुसार जनवरी में ही 80 नेपाली नागरिक डिपोर्ट किए गए थे, जबकि फरवरी तक यह संख्या बढ़कर 101 हो गई है। ट्रम्प प्रशासन के कार्यभार संभालने के बाद से अब तक लगभग 800 से अधिक नेपाली नागरिकों को डिपोर्ट किया जा चुका है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728