रांची में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 940 पेटी नकली विदेशी शराब बरामद, बाजार में बेचने की थी तैयारी

Share

–नगड़ी, रातू और धुर्वा थाना क्षेत्रों में छापेमारी, एक तस्कर गिरफ्तार

रांची, 09 मई। रांची के तीन थाना क्षेत्रों में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 940 पेटी अवैध और नकली विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर बनाई गई विशेष टीम

उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि रांची में बड़े पैमाने पर नकली विदेशी शराब की खेप का परिवहन किया जाने वाला है। सूचना मिलते ही विभाग ने विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की योजना तैयार की।

दो वाहन, नकली लेबल और ढक्कन भी जब्त

सटीक इनपुट के आधार पर नगड़ी, रातू और धुर्वा थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान 940 पेटी नकली शराब के अलावा दो वाहन, बोतल के ढक्कन और नकली लेबल भी बरामद किए गए।

खूंटी निवासी राहुल नायक गिरफ्तार

मौके से राहुल नायक नामक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जो खूंटी जिले का रहने वाला बताया गया है।

अन्य तस्करों की तलाश में जुटी टीम

सहायक उत्पाद आयुक्त उमा शंकर सिंह ने शनिवार को बताया कि नकली शराब को रांची से बाहर अन्य जिलों में सप्लाई करने की योजना थी। समय रहते मिली सूचना के आधार पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ में कई अन्य तस्करों के नाम सामने आए हैं, जो नकली शराब के निर्माण और सप्लाई में शामिल हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष टीम गठित की जा रही है।

विभिन्न ब्रांडों के नाम पर तैयार की गई थी नकली शराब

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद खेप में विभिन्न ब्रांडों की नकली शराब शामिल थी। इसमें क्वार्टर, हाफ और फुल बोतलों पर असली ब्रांड जैसे नकली लेबल लगाए गए थे, ताकि इन्हें आसानी से बाजार में खपाया जा सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930