पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल, बिहटा थाना क्षेत्र में देर रात हुई कार्रवाई

Share

पटना, 13 मई । राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो वांछित अपराधियों के पैर में गोली लगी, जबकि एक अन्य अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अपराधियों का इलाज पुलिस निगरानी में अस्पताल में चल रहा है।

पूछताछ में हत्याकांड में संलिप्तता कबूली

पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के दौरान तीनों ने एक पुराने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। अपराधियों ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि आगामी आपराधिक वारदात के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार बिहटा थाना क्षेत्र में छिपाकर रखे गए हैं।

हथियार बरामद करने पहुंची पुलिस पर की फायरिंग

एसएसपी के अनुसार पुलिस टीम अपराधियों की निशानदेही पर बताए गए स्थान पर पहुंची थी। इसी दौरान अपराधियों ने छिपाए गए हथियार निकालकर पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने संयम और सतर्कता के साथ आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो अपराधी घायल हो गए।

दो अपराधियों के पैर में लगी गोली

पुलिस कार्रवाई में घायल अपराधियों की पहचान अवधेश उर्फ विदेशिया और पप्पू राय के रूप में हुई है। वहीं तीसरे अपराधी दीपक कुमार ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल अपराधियों को पुलिस अभिरक्षा में तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930