Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

धनबाद: लोयाबाद में जेएमएम नेता हरेंद्र चौहान के घर ईडी की दबिश, सुबह से चल रही जांच

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

Dhanbad: धनबाद जिले के बाघमारा अनुमंडल अंतर्गत लोयाबाद थाना क्षेत्र के कनकनी चार नंबर स्थित जेएमएम नेता एवं जिला महानगर उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान के आवास और कार्यालय पर मंगलवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की।

सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे छह वाहनों के काफिले के साथ ईडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए, जबकि स्थानीय पुलिस भी मौके पर तैनात रही।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ईडी की कार्रवाई की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, जिससे पूरे इलाके में गहमागहमी का माहौल बन गया। अधिकारियों ने आवास और कार्यालय में दस्तावेजों समेत अन्य पहलुओं की जांच की।

हालांकि, छापेमारी किस मामले में की जा रही है, इसे लेकर ईडी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031