रांची हाई-प्रोफाइल अशोक नगर चोरी कांड: 60 लाख के जेवरात के साथ एक और गिरफ्तार, अब तक करोड़ों की ज्वेलरी बरामद

Share

Ranchi: राजधानी रांची के हाई-प्रोफाइल अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से करीब 60 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। इस गिरफ्तारी के बाद अब तक इस चोरी कांड में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की ज्वेलरी बरामद की जा चुकी है।

पुलिस के अनुसार, अशोक नगर इलाके में हुई इस बड़ी चोरी की जांच के दौरान लगातार संदिग्धों की पहचान की जा रही थी। जांच के क्रम में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर चोरी के आभूषणों की बरामदगी की गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल थे और बरामद जेवरात कहां-कहां से खपाने की कोशिश की गई थी।

बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस पहले भी कई आरोपियों को पकड़ चुकी है और उनके पास से बड़ी मात्रा में चोरी के सामान बरामद किए गए हैं। हाई-प्रोफाइल होने के कारण पुलिस इस केस की हर कड़ी की गहन जांच कर रही है।

फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान चोरी की पूरी साजिश और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है।

80 से अधिक मामलों में वांछित है मुख्य आरोपी

अनुसंधान के दौरान पुलिस को पता चला कि गिरोह का सरगना मो. इरफान देश के कई राज्यों में सक्रिय रहा है. उसके खिलाफ करीब 80 आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार, इरफान पर कानपुर, आगरा, दिल्ली, गाजियाबाद, गोवा, बेंगलुरु, सूरत, हैदराबाद, छत्तीसगढ़, पुणे, केरल, सीतामढ़ी और जालंधर सहित कई शहरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप हैं. उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है.

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031