तोरपा विधायक ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से की मुलाकात

Share

खूंटी। तोरपा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदीप गुड़िया ने गुरुवार को राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात कर तोरपा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को एक विस्तृत अनुशंसा पत्र सौंपते हुए कृषि और पशुपालन से संबंधित कई महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति देने का आग्रह किया।

विधायक ने मंत्री को बताया कि तोरपा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सिंचाई सुविधाओं की कमी, आधुनिक कृषि संसाधनों की उपलब्धता तथा पशुपालन के विकास से जुड़ी कई समस्याओं का सामना किसानों को करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान से किसानों की आय में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

सुदीप गुड़िया ने क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था के विस्तार, किसानों को कृषि उपकरण उपलब्ध कराने, पशुपालन को बढ़ावा देने तथा संबंधित योजनाओं को जल्द स्वीकृति देने की मांग की। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

विधायक ने कहा कि तोरपा विधानसभा क्षेत्र के किसानों और पशुपालकों के हितों की रक्षा तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी किसानों की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाते रहेंगे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031