Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

समृद्धि यात्रा में नीतीश कुमार का पूर्णिया दौरा, विकास और धार्मिक कॉरिडोर पर बड़ा ऐलान

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्णिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अपनी समृद्धि यात्रा के क्रम में पूर्णिया पहुंचे। वे हेलीकॉप्टर से पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से सीधे माता पूरण देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद वे लगभग 11:30 बजे रंगभूमि मैदान पहुंचे, जहां आयोजित जनसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचते ही राजग के सभी जिला अध्यक्षों ने मखाने की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मंच पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका, रूपौली विधायक कलाधर मंडल, बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब उन्हें बिहार की जिम्मेदारी मिली थी, तब राज्य की स्थिति काफी खराब थी। कानून-व्यवस्था से लेकर सड़क, बिजली और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया गया। उन्होंने बताया कि सात निश्चय योजना, हर घर नल का जल, जीविका दीदियों को सशक्त बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर पांच वर्षों में लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बिजली और सड़कों के बाद बिहार में उद्योगों के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है और राज्य में औद्योगिक क्रांति लाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांवों की सड़कों को चौड़ा किया जाएगा तथा कई नई फोरलेन सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने धमदाहा से पूर्णिया तक फोरलेन सड़क बनाने की योजना का भी उल्लेख किया। साथ ही पटना से पूर्णिया तक एक्सप्रेस हाईवे बनाने की दिशा में भी कार्य किए जाने की बात कही।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने पूर्णिया को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि माता पूरण देवी मंदिर और मां कामाख्या मंदिर को जोड़ते हुए एक धार्मिक कॉरिडोर विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन और आस्था दोनों को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने मखाना बोर्ड के गठन को लेकर भी चर्चा करते हुए कहा कि इस विषय पर केंद्र सरकार से बातचीत की जा रही है, ताकि मखाना उत्पादकों को बेहतर लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य का बजट लगभग 3 लाख 40 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचा है। कई महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये की सहायता राशि भेजी जा चुकी है और जिनके खाते में राशि नहीं पहुंची है, उन्हें भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहेंगी, उन्हें दो लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लगभग 11:10 बजे पूरण देवी मंदिर पहुंचे और 11:30 बजे रंगभूमि मैदान में सभा को संबोधित करने के बाद कार्यक्रम समाप्त कर कटिहार के लिए प्रस्थान कर गए।

सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की जनता की चिंता करने वाले नेता हैं और हर वर्ग को साथ लेकर चलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी बिहार के विकास के लिए मुख्यमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार की स्थिति क्या थी और आज क्या है, यह सबके सामने है और इसी विकास के कारण आज हम बिहारी होने पर गर्व करते हैं।

जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर निकाली गई विकास यात्रा से लेकर समृद्धि यात्रा तक बिहार के विकास की अलग-अलग गाथाएं लिखी गई हैं। इन यात्राओं ने राज्य को विकास के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाते हुए नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। वहीं मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार में जो विकास हुआ है, वह किसी से छिपा नहीं है। आज का बिहार पहले से कहीं अधिक विकसित और सशक्त राज्य बनकर उभरा है।

खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जो कार्य किए हैं, वे इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए जो अवसर मिला है, वह मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और यह बदलाव बिहार में हुए विकास का प्रमाण है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930