24 घंटे में सुलझा ऋषभ झा हत्याकांड, भागलपुर पुलिस ने पांच को पकड़ा

Share

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के पिरपैंती थाना क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।

इस घटना में फौजी के बेटे ऋषभ झा की गोली लगने से मौत हो गई थी। यह जानकारी एसएसपी प्रमोद कुमार ने गुरुवार को दी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बीते 9 मार्च की रात पिरपैंती इलाके में ऋषभ झा को गोली लग गई थीऋ गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 10 मार्च को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। कहलगांव के एसडीपीओ के नेतृत्व में पिरपैंती थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अनुसंधान करते हुए इस कांड का खुलासा कर दिया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े कई अहम सुराग जुटाए और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने इस मामले में सौरभ शाह को मुख्य आरोपी बताया है। इसके अलावा भानु कुमार, प्रीतम कुमार सहित दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। कुल मिलाकर पांच लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पिस्तौल, कारतूस, खोखा और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि घटना के समय सभी लोग आपस में परिचित थे और साथ बैठकर लूडो खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद गोली चल गई। हालांकि गोली चलने के पीछे की असली वजह क्या थी, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। मामले में तकनीकी अनुसंधान और पूछताछ जारी है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ जाएगी। वहीं पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930