पूर्वी सिंहभूम। जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय ने गुरुवार को जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार कुल 53 पुलिस अधिकारियों को इधर-उधर स्थानांतरित किया गया है। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देते हुए थाना प्रभारी भी बनाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर और कदमा थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा को जादूगोड़ा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है, जबकि जादूगोड़ा के अंचल निरीक्षक दिलीप कुमार यादव को कदमा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार को जुगसलाई थाना में जेएसआई के रूप में भेजा गया है। वहीं सीतारामडेरा थाना में पदस्थापित जेएसआई राजेश कुमार को चाकुलिया का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत को हटाकर परसुडीह थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि उलीडीह ओपी के जेएसआई विष्णु चरण भोग्ता को पटमदा का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसी प्रकार कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान को कदमा थाना में जेएसआई बनाया गया है, जबकि जुगसलाई थाना में पदस्थापित मुकेश कुमार साव को कोवाली थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा कई अन्य पुलिस पदाधिकारियों का भी तबादला किया गया है। एसआई रामप्रवेश कुमार राय को बिष्टुपुर थाना से हटाकर बहरागोड़ा थाना में जेएसआई बनाया गया है। पुलिस लाइन से मनोरंजन कुमार को सीतारामडेरा थाना, राजेश कुमार मंडल को बिष्टुपुर थाना में जेएसआई के रूप में पदस्थापित किया गया है। श्यामसुंदरपुर थाना के जेएसआई अमर पोद्दार को मानगो थाना भेजा गया है, जबकि दुर्गा तिर्की को श्यामसुंदरपुर थाना में पदस्थापित किया गया है।
इसी क्रम में पटमदा थाना के अजय प्रसाद यादव, पोटका थाना के सुनील टुटी तथा परसुडीह थाना के कौशल किशोर पांडेय को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। गोलमुरी पुलिस लाइन से अरविंद कुमार को बर्मामाइंस थाना में जेएसआई बनाया गया है। बिष्टुपुर ट्रैफिक थाना के कामाख्या पासवान और बिष्टुपुर ट्रैफिक के रमेश कुमार पांडेय को साकची यातायात थाना में जेएसआई (जुनियर सब इंसपेक्टर) के रूप में तैनात किया गया है।
यातायात शाखा में भी कई बदलाव किए गए हैं। जुगसलाई यातायात थाना से विनय कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह, मनीष कुमार मेहता और प्रमोद कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं बिनोद उरांव और रसेंद्र सिंह को भी पुलिस लाइन भेज दिया गया है। गोलमुरी यातायात थाना से कौलेश्वर बास्की को भी पुलिस लाइन भेजा गया है।
अन्य तबादलों में बर्मामाइंस थाना के संजय कुमार यादव, डीएसपी कार्यालय में पदस्थापित एएसआई मंजूर अंसारी, सोनारी थाना के एएसआई उमेश सिंह और बोड़ाम थाना के एएसआई मोहम्मद माजिदुद्दीन को भी पुलिस लाइन भेजा गया है। घाटशिला एटीएफ कार्यालय से मुखराम महतो को गालूडीह थाना चेक पोस्ट ड्यूटी में लगाया गया है।
साइबर डीएसपी कार्यालय से एएसआई अशेष कुमार पासवान को हटाकर मानगो यातायात थाना भेजा गया है। सीतारामडेरा थाना के एएसआई जय कुमार दास को जुगसलाई यातायात थाना भेजा गया है। पुलिस लाइन से शिवशंकर पासवान को साकची यातायात थाना तथा सुंदर राम को जुगसलाई यातायात थाना में तैनात किया गया है।
इसके अतिरिक्त राधेश्याम पासवान को कदमा थाना, मदन कुमार को डीएसपी कार्यालय, सुनील कुमार तिवारी को चाकुलिया थाना, विनय कुमार राम को बिष्टुपुर थाना में सिरिस्ता कार्य, संदीप कुमार शाह को डुमरिया थाना और नरेश राम को सिटी पेट्रोलिंग सीसीआर में तैनात किया गया है।
टेल्को इंस्पेक्टर कार्यालय से अर्चना कुमार को साकची यातायात थाना में सिरिस्ता कार्य के लिए भेजा गया है। कोर्ट सुरक्षा ड्यूटी से उपेंद्र कुमार सिंह को सीतारामडेरा थाना में सिरिस्ता कार्य सौंपा गया है। पुलिस लाइन से संदीप कुमार भगत को साकची काशीडीह टीओपी, कृष्णा सिंह को सिटी पेट्रोलिंग सीसीआर तथा रोशन गुड़िया को गुड़ाबांधा थाना भेजा गया है।
हाइवे पेट्रोलिंग से हराधन मरांडी को घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में तैनात किया गया है। दिलीप कुमार को बर्मामाइंस थाना भेजा गया है, जबकि बर्मामाइंस थाना के एएसआई मंटू कुमार को डीएसपी सिटी कार्यालय में पदस्थापित किया गया है। गोलमुरी यातायात थाना से मंगला चरण महाली को पटमदा थाना भेजा गया है। परसुडीह थाना से बिरबल महतो को पोटका थाना तथा बिरसानगर थाना के एएसआई गजेंद्र भगत को धालभूमगढ़ थाना में पदस्थापित किया गया है।
एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सभी पदाधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।





