Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला कांड: भाजपा नेता को कार में जिंदा जलाया, भाई की भी मौत; चार आरोपी गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रायपुर/कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह को कार में जिंदा जलाकर मार दिया गया। इस घटना में गंभीर रूप से झुलसे उनके भाई नागेंद्र सिंह की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पेट्रोल डालकर कार में लगाई आग

घटना सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव की है, जहां मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात आरोपितों ने भरत सिंह की फॉर्च्यूनर कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने पहले डंपर से कार का रास्ता रोका और फिर आगजनी की वारदात को अंजाम दिया, जिससे कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रेत कारोबार विवाद बना वजह

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड के पीछे रेत घाट के ठेके को लेकर पुराना विवाद था। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी और उनके गुट से लंबे समय से विवाद चल रहा था।

चार आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

पुलिस ने इस मामले में अब तक चार आरोपितों—अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी—को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत तीन अन्य फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कई लोग झुलसे, दो की मौत

घटना के समय कार में भरत सिंह, उनके भाई नागेंद्र सिंह (शिक्षक), रायपुर निवासी वीरू सिंह और एक अन्य व्यक्ति सवार थे।
भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नागेंद्र सिंह ने अंबिकापुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य दो घायलों को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है।

जांच में जुटी पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा भी कोरिया पहुंचे और जांच का जायजा लिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या, आगजनी और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31