आधे बिहार में लू का कहर, आधे में आंधी-बारिश का अलर्ट; 13 जून से बदलेगा मौसम

Share

पटना: बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों दो हिस्सों में बंटा हुआ है। दक्षिण बिहार के जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, जबकि उत्तर बिहार के कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की गतिविधियां बढ़ रही हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में राज्य के कई हिस्सों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि 10 जून के बाद मौसम में बदलाव शुरू होगा और तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी।

उत्तर बिहार के अररिया, किशनगंज और सुपौल जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 12 और 13 जून को उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में आंधी-पानी की गतिविधियां और तेज होने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 13 जून से पूरे बिहार में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना बन रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

रविवार को भभुआ 40.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। दूसरी ओर नवादा में 64.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930