Special Deal
Limited time only
Claim →

हर घर तिरंगा के संदेश के साथ किशनगंज में BSF की भव्य साइकिल रैली, 188 जवानों ने तिरंगा लेकर दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

Share

किशनगंज, 11 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) क्षेत्रीय मुख्यालय किशनगंज की ओर से भव्य साइकिल रैली निकाली गई। रैली के जरिए जवानों ने लोगों को राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया।

188 बीएसएफ जवानों ने लिया हिस्सा

सुबह छह बजे आयोजित साइकिल रैली का शुभारंभ बीएसएफ के डीआईजी गणेश कुमार ने किया। रैली में बीएसएफ के 188 कार्मिकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। क्षेत्रीय मुख्यालय के अलावा 132वीं, 63वीं और 80वीं वाहिनी के कमांडेंट तथा जवान भी रैली में शामिल हुए।

- Sponsored -

कमांडेंट (प्रशासन) रामचंद समेत अधिकारियों और जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से साइकिल चलाई। इस दौरान जवानों ने लोगों को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

स्टेडियम और खगड़ा चौक से होकर गुजरी रैली

साइकिल रैली क्षेत्रीय मुख्यालय परिसर से शुरू होकर स्टेडियम, खगड़ा चौक और विशाल मेगा मार्ट होते हुए वापस क्षेत्रीय मुख्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगे के साथ निकली रैली को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भी मौजूदगी रही। रैली के दौरान जवानों में खासा उत्साह देखने को मिला।

- Sponsored -
Special Deal
Limited time only
Claim →

हर घर तिरंगा फहराने के लिए किया प्रेरित

रैली के माध्यम से आम लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। बीएसएफ जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

डीआईजी ने कहा- राष्ट्रभावना मजबूत करने का माध्यम है अभियान

रैली के समापन पर डीआईजी गणेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और नागरिकों में राष्ट्रभावना को मजबूत करने का माध्यम है।

- Sponsored -
Special Deal
Limited time only
Claim →

उन्होंने अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और इसे सफल बनाने के लिए सभी लोगों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Special Deal
Limited time only
Claim →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31