Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सुपौल के राघोपुर में रामनवमी को लेकर सख्ती, प्रशासन अलर्ट, पांच रूट से निकलेगी शोभायात्रा

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सुपौल। जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इस अवसर पर क्षेत्र के पांच प्रमुख स्थानों से भव्य शोभायात्राएं निकाली जाएंगी, जिसके लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था भी की है। प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सिमराही नगर पंचायत स्थित राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी, गणपतगंज बजरंगबली मंदिर, हुलास युवा सनातनी मंच, गढ़ी राम-जानकी ठाकुरबाड़ी तथा राम विशनपुर हुसैनाबाद के श्री राम दरबार मंदिर से शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इन सभी आयोजनों के लिए लाइसेंस भी जारी कर दिए गए हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शोभा यात्रा के मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं। सिमराही की शोभायात्रा राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी से प्रारंभ होकर एनएच-27 मार्ग, पुराना सिनेमा हॉल, हाट गोल बाजार, जेपी चौक, करजाइन रोड, अस्पताल रोड और गांधी नगर होते हुए पुनः ठाकुरबाड़ी लौटेगी। वहीं हुलास की शोभायात्रा महादेव दुर्गा स्थान से निकलकर कुम्हार टोला, ब्राह्मण टोला, अनंत चौक, चंपानगर, राधानगर दुर्गा मंदिर और छोटा गढ़ी होते हुए वापस अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंचेगी।

इसी प्रकार राम विशनपुर हुसैनाबाद की यात्रा वार्ड 11 से शुरू होकर दीनानगर एवं वार्ड 12 का भ्रमण करते हुए राम दरबार मंदिर लौटेगी। गढ़ी क्षेत्र की शोभायात्रा गढ़ी चौक से शुरू होकर राधानगर, सुखदेव चौक, मुरारी चौक, राघोपुर होते हुए सिमराही ठाकुरबाड़ी मंदिर तक जाएगी और फिर राम-जानकी मंदिर गढ़ी वापस आएगी। गणपतगंज की शोभायात्रा मुख्य बाजार, पिपरा एनएच-106 मार्ग, मारवाड़ी टोला, गोल बाजार और दुर्गा मंदिर होते हुए पुनः लौटेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शोभायात्रा का आयोजन 26 से 28 मार्च तक अलग-अलग दिनों में किया जाएगा। 26 मार्च को राम विशनपुर हुसैनाबाद, 27 मार्च को गणपतगंज और हुलास, जबकि 28 मार्च को सिमराही और गढ़ी क्षेत्र से शोभायात्राएं आयोजित होंगी।

थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि सभी शोभायात्राओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील स्थानों और प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, साथ ही विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी भी रखी जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031